प्लैनेटरी नेब्युला क्या होता है?What is Planetary Nebula?
क्या होती है प्लैनेटरी नेब्युला?
नेब्युला (English: Nebula) (इन्टरस्टॅलर स्पेस) मतलब सोलर सिस्टम के दायरे के बाहर में स्थित ऐसे इंटर्सटेलर बादल को कहते हैं जिसमें धूल, हाइड्रोजन गैस, हीलियम गैस और अन्य आयोनाइज़्ड प्लाज़्मा गैसे उपस्थित हों। ... नेबुला में अक्सर तारे और ग्रहीय मण्डल जन्म लेते हैं।
नेबूला का वजूद बिग बैंग के बाद से ही है। इन्हीं से तारो का जन्म होता है। और तारो के मरने के बाद भी नेब्युला का निर्माण होता है।
जिनसे तारों का निर्माण होता है उसे प्रोटोटाइप नेब्युला कहते है, तथा जो तारो की मृत्यु के बाद बनता है उसे प्लैनेटरी नेब्युला कहते हैं।
फोटो- रिंग नेब्यूला
और आज इस आर्टिकल में हम प्लैनेटरी नेब्यूला के बारे में जानेंगे।
प्लानेटरी नेबयुला कैसे बनता है?
प्लैनेटरी नेब्युला को जानने से पहले आपको एक तारे के जीवन के बारे में जानना चाहिए।
तारे मुख्यतः दो टाइप के होते है।
1).एक जो साइज और द्रव्यमान में बहुत बड़े होते है।
2).दूसरा जो हमारे सूर्य जितने बड़े होते हैं।
चलिए हम अपने सूर्य के बराबर आकार के तारे का उदाहरण ले लेते हैं।
तारों का जीवन।
सबसे पहले एक तारे का जन्म होता है। तारे की उमर कई बिलियन (अरबों) वर्षों में होती है। ऐसा माना जाता है कि हमारे सूर्य की आयु 4.6 बिलियन वर्ष है तथा अभी सूर्य के जीवन का 7-8 बिलियन वर्ष बाकी है।
तारो में ऊर्जा का मुख्य सोर्स न्यूक्लियर फ्यूजन होता है। अपने जीवन के दौरान तारे इसी की मदद से ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। तारे के अंदर हाइड्रोजन एवं हीलियम का फ्यूजन होता है।
परन्तु समय के साथ जब तारे का ईंधन खत्म होने लगता है तो वह अपने ही गुरुत्वाकर्षण के कारण केंद्र की ओर सिमटने लगता है और अपने आप में ढहने लगता है।
एक समय ऐसा आता है जब तारे के अंदर फ्यूजन बंद हों जाता है और तारा अपनी ही गुरुत्वाकर्षण से हार जाता है।
और फिर उसमे एक विष्फोट होता है जिसे हम सुपरनोवा के नाम से जानते है।
इस विष्फोट के कारण डस्ट, गैस, हाइड्रोजन, ब्रह्मांड में कई सौ प्रकाश वर्ष दूरी तक फैल जाता है। और यह काफी रंग बिरंगा और सुंदर दिखाई पड़ता है, इसे ही प्लैनेटरी नेब्यूला कहते हैं । प्लैनेटरी नेब्यूला के केंद्र पर बहुत ही ज्यादा घनत्व का, आकार में पृथ्वी बराबर परन्तु द्रव्यमान में पृथ्वी से 2 लाख गुना ज्यादा अर्थात बहुत ही डेंस कोर में सिमट के रह जाती है, जिसे व्हाइट ड्वार्फ ( श्वेत वमन तारा) कहते है।
प्लैनेटरी नेब्युला के प्रकार-
प्लैनेटरी नेब्यूला कई प्रकार की होती है।
Stellar, Disk, Ring, Irregular, Helical, Bipolar, Quadrupolar,
पर अधिकता इन तीन नेब्युला की ही होती है।
Spherical,
Elliptical
और Bipolar Nebula.
इस फोटो में लगभग सब प्रकार की नेब्यूला है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें